BSP में ठेका मजदूर घायल, क्रेन की चपेट में आने से टूटी कमर

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करते समय एक ठेका मजदूर क्रेन के हुक की चपेट में आ गया। इससे उनकी छाती और कमर पर गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि मजदूर की कमर टूट गई है। उसे सेक्टर-9 हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

बीएसपी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) के फिनिशिंग एरिया में हुआ। यहां काम के दौरान ठेका कंपनी हितेश भाई पटेल का मजदूर बाबूलाल क्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि स्क्रैप बकेट को क्रेन से फंसाते समय दुर्घटना हुई।

 

इसके बाद तत्काल इसकी सूचना बीएसपी के उच्चाधिकारियों को दी गई। एम्बुलेंस को बुलाया गया और उससे मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेज दिया गया। जख्मी मजदूर का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इधर यूआरएम डिपार्टमेंट के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मामले में लीपापोती करने में जुटे हुए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *