आयुष्मान खुराना की पत्नी ने बिकिनी पहनकर शेयर की फोटो

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टयां मनाने गए हुए हैं। बीते दिन आयुष्मान खुराना उनकी पत्नी और दोनों बच्चे एयरपोर्ट पर स्पॉट भी हुए थे। वहीं आयुष्मान और ताहिरा लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी इस ट्रिप के बारे में फैंस को अपडेट दे रहे हैं। अब हाल ही में आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बिकिनी पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
ताहिरा कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में ताहिरा कश्यप ने अपने वेकेशंस से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ताहिरा कश्यप का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने अपनी बॉडी को लेकर पॉजिटिव पोस्ट लिखा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
ताहिरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ताहिरा ने पीले रंग की बिकिनी पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ताहिरा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं कच्ची हूं, मैं-मैं हूं। मैं सभी आकारों और साइज में आती हूं, मैंने अपने पूरे शरीर, मन और आत्मा को पूर्ण रुप से स्वीकार कर लिया है। पीली हूं आज मैं, नीले रंग के शेड्स से घिरी हुई हूं और मुझे लगता है कि मुझे मुझसे प्यार हो गया है।’

तहिरा कश्यप की ये खूसूरत तस्वीर उनके पति आयुष्मान खुराना ने क्लिक की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ताहिरा ने ही इस बारे में बताया है। ताहिरा ने फोटो के लिए आयुष्मान को क्रेडिट देते हुए लिखा, ‘आयुष्मान ने फोटो क्लिक किया है, जो कहता है कि यह मेरी सबसे अच्छी प्रोफ़ाइल है।’ ताहिर कश्यप की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खूब पसंद भी किया जा रहा है। ताहिरा के फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *