मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने की कोशिश

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म FB यानी फेसबुक अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की ओर इशारा भी किया है। इधर, पुलिस भी मुख्यमंत्री की तरफ से की गई शिकायत के बाद अलर्ट मोड पर है और जांच शुरू करने की तैयारी है।

सरमा ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘अज्ञात हैकरों ने आज शाम मेरा फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हैकर संभवत: पाकिस्तान से काम कर रहा था।’ खास बात है कि फेसबुक पर सरमा को फॉलो करने वालों की संख्या करीब 20 लाख है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *