सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

रायगढ़। जिले में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। धान से भरे ट्रक ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह कोतरा रोड थाना क्षेत्र निवासी बरत राम सिदार (58) अपने साथी जमुना चौहान निवासी पुटकापुरी के साथ रायगढ़ जा रहा था। बाइक सवार दोनों व्यक्ति छातामुड़ा चौक के पास पहुंचे ही थे कि धान से भरे ट्रक (क्रमांक OD04M9992) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से बाइक के पीछे बैठा बरत राम सिदार गिर गया और उसका सिर ट्रक के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक जमुना चौहान गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि किसान बरत राम जमीन संबंधी कागजात बनवाने के लिए रायगढ़ जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *