उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर बिरला को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण

रायपुर। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला 20-21 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. दरअसल, राज्य की 6वीं विधानसभा के लिए नव निर्वाचित विधायकों काे संसदीय व्यवहार, नियम प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए 20-21 जनवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. विधायकों काे ट्रेंड करने उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा स्पीकर बिड़ला आमंत्रित किए गए हैं.

बता दें कि, नई विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के करीब 50 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं. इन्हें 5 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले सदन की नियम प्रक्रिया से प्रशिक्षित करने की योजना है. इसके तहत स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 20-21 जनवरी को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है. इसके उद्घाटन और अलग-अलग सत्रों को संबोधित करने राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *