CISF के जवान की अचानक संदिग्ध रूप से मौत

कोंडागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव में एक CISF के जवान की अचानक संदिग्ध रूप से मौत हो गई। मामले पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है। मृत जवान के परिजनों के जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक जालम सिंह नेताम (35) पिता संपत सिंह नेताम मूल रूप से बनियागांव का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में CISF जवान के पद पर पदस्थ था।

मृत जवान जालम सिंह 60 दिनों के अवकाश में अपने घर बनियागांव आया हुआ था। जब वे अपने नए घर में पानी डाल रहा था, इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और बेहोश हो गए। परिजनों ने जालम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *