श्री राम मंदिर तीर्थ स्थल में राम लला की मुर्ती की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22/01/24 को सम्पन्न

इस समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक भारतवासी को आमंत्रित करने पवित्र अक्षत कलश भेजा गया हैं। अक्षत आमंत्रण पत्रक और प्रभु श्रीराम मंदिर की फोटो के साथ प्रत्येक नगर वासियों के घर पहूंच कर जीवन में एक बार अयोध्या जी आने हेतू आमंत्रित किया जा रहा हैं। दिनांक 01/01/24 से यह कार्य प्रारंभ हुआ हैं तथा 15/01/24 तक राम भक्तों की टोली नगर के प्रत्येक घर तक पहूंचेंगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ से देश के सभी प्रांतों में अक्षत कलश भेजे गए हैं। जहां से प्रत्येक जिले,नगर और खंड में इसका वितरण हो रहा हैं ।इसी तारतम्य में बचेली नगर में निमंत्रण देने के लिए नगर को चार खंडों में बांटा गया। इसके लिए चार बस्ती प्रमुख बनाए गए हैं। जो अन्य रामभक्तो के साथ पावन कार्य में जुटे हैं । रामभक्तों में अद्भुत उत्साह है। जो प्राण-प्रतिष्ठा के दिन तक अनेक कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में दिखाई देता रहेगा।

नगर के विभिन्न मंदिरों में यह कार्य निरंतर गतिमान हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *