भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के प्रथम दंतेवाड़ा प्रवास पर दंतेवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं नें किया भव्य स्वागत

आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, निलेश पटले सहित बचेली मंडल के कार्यकर्ताओं नें किया आत्मिय स्वागत।

आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरीश शर्मा नें कहा की सहज सरल कर्मठ किरण देव भैय्या को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी नें बस्तर वासियों का मन जीत लिया हैं। किरण देव जी जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और अधिक सुदृढ़ बनेगा। और लोकसभा में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर विजयी होगी। बचेली के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी को कोटी कोटी आभार व्यक्त करते हैं। किरण देव जी का कार्यकर्ताओं नें आत्मिय स्वागत किया।

बचेली के वरिष्ठ कार्यकर्ता निलेश पटले नें कहा दशकों से किरण देव भैय्या से सतत सम्पर्क में हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात भी भैय्या में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं आया। प्रवास के दौरान सहज सुलभ वात्सल्य लुटाते दिखे। कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष व्याप्त हैं।

बचेली मंडल से वरिष्ठ महेंद्र अधिकारी, पिंटू राम उईके , सतीश प्रेमचंदानी जिला कोषाध्यक्ष , सुनील साहूअम्लेन्दू चक्रवर्ती,विक्रम अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रानबर्ग डेविड, महिला मोर्चा से उषा किरण पात्रे,, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *