’12वीं फेल’ देख रो पड़ी कंगना रनौत, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात

चर्चित फिल्म ’12वीं फेल’ इस समय ख़बरों में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के पश्चात् यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। आम आदमी के साथ-साथ स्टार्स भी इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने ’12वीं फेल’ के कसीदे पढ़े हैं। इतना ही नहीं, कंगना ने ’12वीं फेल’ के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी की तुलना दिवंगत एक्टर इरफान खान से तक कर डाली है।

इंस्टाग्राम पर ’12वीं फेल’ का पोस्टर साझा करते हुए कंगना ने लिखा, ”क्या शानदार फिल्म है। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने, गांव में रहने एवं स्कूल के दिनों में बिना आरक्षण के प्रवेश परीक्षा पास करने वाली सामान्य जाति से आने के कारण मैं पूरी फिल्म में रोती रही। उफ! मैं फ्लाइट में कभी भी इतना नहीं रोई। मेरे आप-पास वाले लोग मुझे ही देखे जा रहा थे, मैं शर्मिंदा हूं।” अपनी अगली पोस्ट में कंगना ने विक्रांत मैसी के बारे में बात की। कंगना ने लिखा, “विधु सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है। विक्रांत मैसी आप अद्भुत हैं!! इरफान खान साहब के जाने के कारण जो जगह खाली रह गई है आप आने वाले वक़्त में उस जगह को भर देंगे। प्रिय आपकी प्रतिभा को सलाम।”

आपको बता दें, वर्ष 2021 में कंगना ने विक्रांत को ‘कॉक्रोच’ कहा था। दरअसल, यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के साथ अपनी शादी की एक फोटो साझा की थी। इस फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रांत ने यामी गौतम को ‘राधे मां’ बोल दिया था। विक्रांत ने कमेंट बॉक्स में लिखा था, “राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।” कंगना को ये बात पसंद नहीं आई तथा उन्होंने इसके जवाब में लिखा, “कहां से निकला ये कॉक्रोच। लाओ मेरी चप्पल।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *