बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों की धड़कन तेज करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका एक खास बॉन्ड नजर आ रहा है. पलक तिवारी के साथ उनकी मां व एक्ट्रेस श्वेता तिवारी दिखाई दे रही हैं साथ ही उनका छोटा भाई भी फ्रेम में है.
सभी ने भारतीय परिधान पहने हुए हैं, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रहे हैं. साथ ही पलक और श्वेता के फैंस एक्टिव हो गए हैं और दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. पलक तिवारी ने सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की है और उनके फैंस उनके आगामी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.