भिलाई मैत्री बाग में सफेद बाघों की संख्या हुई 10

भिलाई। जिले के मैत्री बाग में सफेद बाघिन रोमा ने एक साथ 2 शावकों को जन्म दिया है. दोनों शावको को डॉक्टरों को निगरानी में रखा गया है. इससे पहले सफेद बाघिन रोमा ने 8 सितंबर को नन्हे शावक को जन्म दिया था. वर्तमान में मैत्री बाग में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है.

मैत्री बाग उद्यान विभाग प्रबंधन डॉ. एनके.जैन ने जानकारी दी कि सफेद बाघिन रोमा ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है. इन शावकों के पिता का आजाद हैं. इससे पहले 28 अप्रैल को सफेद बाघिन रक्षा ने एक साथ 3 शावक को जन्म दिया था. जन्म के बाद चार माह तक नन्हें शावकों को मां के पास डाक्टरों की विशेष निगरानी में स्तनपान और अन्य कारणों से डार्क रूम में रखा गया था. मैत्री बाग में जन्मे इन दोनों शावकों को भी डाक्टर की निगरानी में रखा जाएगा. मेडिसिन के तौर पर उन्हें विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जाएगी. मैत्री बाग प्रबंधन कल नन्हें शावकों को उनकी मां से मिलाएगें. इसके साथ ही दोनों को केज में छोड़ा जायेगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *