CM विष्णुदेव साय कल जगदलपुर दौरे पर

रायपुर। बीजेपी पार्टी बस्तर से कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत कर रही है। यह सम्मलेन राज्य के पांचों संभाग में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 6 जनवरी से बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से होगी। सरकार बनने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा आयोजन है। जगदलपुर के PG कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत बस्तर के सारे भाजपा विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

CM बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार बस्तर आएंगे और इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *