शक्ति के इमरान खान का हुआ राज्य स्तरीय रस्सा-कस्सी बालक के 19 वर्ष वाले वर्ग में चयन

नगर पालिका शक्ति में पदस्थ इब्राहिम खान के सुपुत्र हैं इमरान, शक्ति के ही ऋषिकेश सिदार एवं सचिन साहू भी खेलेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में-
सक्ति-कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता बालोद में आयोजित की गई है, जिसमें रस्साकसी बालक एवं बालिका अलग-अलग वर्ग के लोगों का भी कार्यक्रम होना है, जिसमें संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी की गई खिलाड़ियों की चयनित सूची में नगर पालिका शक्ति में पदस्थ इब्राहिम खान के मेधावी सुपुत्र इमरान खान भी चयनित हुए हैं, साथ ही शक्ति के बालक वर्ग में ऋषिकेश सिदार एवं सचिन साहू सहित अन्य खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है, एवं इमरान खान शक्ति के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र हैं
तथा इमरान खान के कोच रवि राठौर हैं, एवं 17 अक्टूबर को रवि राठौर के साथ इमरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगे
एवं इमरान सहित शक्ति के अन्य खिलाड़ियों का का चयन होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है, तो वही इमरान ने भी अपने इस चयन होने पर कहा है कि वह शक्ति क्षेत्र का नाम प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना चाहते हैं, तथा वे आगे भी निरंतर खेल के क्षेत्र में मेहनत करेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *