कंबल और चादर गोदाम में लगी आग

दुर्ग। भिलाई के पावर हाउस कैंप- 2 स्थित चटाई क्वार्टर में मंगलवार देर रात कंबल और चादर व्यापारी के घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दुर्ग से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात भिलाई के पावर हाउस कैंप- 2 स्थित चटाई क्वार्टर में आग लगने की सूचना मिली थी। छावनी पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। जिस घर में आग लगी है, वो कंबल और चादर व्यवसायी का है। उसने उस घर में ही गोडाउन बनाकर रखा था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *