ड्राइवरों की हड़ताल से छग की जनता को नहीं होगी परेशानी, मुख्यमंत्री साय ने अफसरों को दिए अहम निर्देश

रायपुर। ड्राइवरों की हड़ताल से छग की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री साय ने अफसरों को अहम निर्देश दिए है। आज दोपहर हुई हाईलेवल मीटिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश
  • आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए
  • ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश
  • ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में
  • अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी
  • भ्रामक जानकारी न फैलने पाए
  • जनता तक सही जानकारी पहुँचे
  • अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर हो कार्यवाही
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *