इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का शुक्रवार 15 अक्टूबर को रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया। टी20 को इस रोमांचक टूर्नामेंट के खत्म होने के तुरंत बाद ही आइसीसी टी20 विश्व कप का शुरुआत होने जा रही है। बीसीसीआइ की मेजबानी में 17 अक्टूबर के 14 नवंबर के बीच टूर्नामेंट का आयोजन यूएई और ओमान में होना है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
टूर्नामेंट की प्रमुख 12 टीमों को ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है। पहले ग्रुप में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के अलावा दो क्वालीफायर टीमें होंगी। इसी तरह से दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ दो क्वालीफायर टीमें होंगी।
भारतीय टीम का कार्यक्रम
भारतीय टीम टूर्नामेंट में उतरने से पहले 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ और फिर 20 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के साथ वार्म अप मैच खेलेगी। भारत को विश्व का पहला मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना है। 31 अक्टूबर को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 3 नवंबर को अफगानिस्तान के साथ भारत का मैच होगा। 5 और 8 नवंबर को भारतीय टीम टूर्नामेंट में क्वालीफायर मैच जीतकर जगह बनाने वाली टीम के साथ खेलेगी।