पांडातराई, नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में नगर के सर्वसमाज के प्रमुखों ने सद्भावना एकता शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए रैली निकाली सभी ने नगर भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और नगर में हमेशा एकता भाईचारे शांति बनाए रखने की अपील की फिरोज खान ने कहा की हमारा कवर्धा जिला शांति सौहार्द का टापू है हमारा जिला शांति का मिसाल है उसी तरह हमारा नगर पंचायत पांडातराई भी हमेशा एकता और भाईचारे के लिए जाना जाता है कुछ असामाजिक तत्वों के कारण शांति भंग होती है हमे इन तत्वों की बातों में कभी नहीं आना है और हमेशा एकता भाईचारा कायम रखना है। फिरोज खान ने सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया साथ ही सभी धर्मो के लोगों के शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया।