15 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दौरान पत्थलगांव की घटना पर सक्ति नगर के गणमान्यजनों ने मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी

सक्ती- 15 अक्टूबर को विजयादशमी के पर्व पर दुर्गा विसर्जन के दौरान पत्थलगांव में हुए हृदय विदारक घटना की सक्ती नगर के नागरिकों ने निंदा करते हुए मृत लोगों को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,ज्ञात हो कि पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक वाहन द्वारा लोगों को कुचला गया जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 16 से ज्यादा लोग घायल हैं साथ कि पांच लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, कमल शर्मा, सुरेश अग्रवाल लाला, नागरमल अग्रवाल, सोनू कुरैशी, पिन्टू ठाकुर, अनवर खान, किशन लीला सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने मृतकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं घटना की निंदा भी की है, साथ ही आरोपियों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *