नेपाली ब्यूटी अदिति बुधाथोकी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली अदिति आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नेपाली एक्ट्रेस की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में अदिति बुधाथोकी ने अपने बिकिनी लुक से इंटरनेट पर आग लगा दी है। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर।
अगर नेपाल की मशहूर अभिनेत्रियों की बात की जाए तो उसमें अदिति बुधाथोकी का नाम जरूर शामिल होगा। अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिस वजह से उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसी बीच मंगलवार को अदिति बुधाथोकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में नेपाली एक्ट्रेस ने अपने बिकिनी लुक से सबको चौंका दिया है।
असल जिंदगी में अदिति बुधाथोकी कितनी हॉट हैं इसका अंदाजा इन तस्वीरों से आसानी से लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इन फोटोज में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. समंदर किनारे बिकिनी में पोज देती अदिति ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. जिस वजह से एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
कई नेपाली फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं अदिति बुधाथोकी मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा के मशहूर रोमांटिक गाने ‘मैं तेरी हो गईयां’ में नजर आ चुकी हैं। अदिति अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपने बिकिनी लुक से तहलका मचाया हो। इससे पहले भी वह अपने गॉर्जियस लुक से कमाल दिखा चुकी हैं।