आलिया भट्ट ने शेयर की क्रिसमस जश्न की प्यारी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के जश्न की कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाते हुए नजर आ रही हैं. तस्वीरों में आलिया के साथ रणबीर कपूर, सोनी राजदान, शहीन भट्ट और करीबी दोस्त अयान मुखर्जी क्रिसमस ट्री के सामने पोज दे रहे हैं. सभी खूबसूरत लग रहे हैं और उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है. इन तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, इस समूह के लिए आभारी. इतने सारे प्यार के लिए आभारी. मेरी क्रिसमस और हमेशा खुश रहो.

आलिया और रणबीर की यह तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. दोनों की शादी 2022 में हुई और इसी साल नवंबर में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ. अब फैंस को उनके नए साल के जश्न की तस्वीरों का इंतजार है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *