सक्ति-अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की बिलासपुर शाखा ने विजयादशमी दशहरे के मौके पर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शहर सहित आसपास के अंचल के 10 गरीब जरूरतमंद परिवारों को 1 माह की खाद्यान सामग्री उपलब्ध करवाई तथा इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन बिलासपुर इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे, तथा सभी ने जरूरतमंद गरीब परिवारों की सेवा करते हुए इसे सबसे बड़ा पुण्य का कार्य बताया तथा इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने विजयदशमी दशहरे की भी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी, तथा वत्सला एक नई सोच की तरफ से भी उनके सदस्य डॉ गायत्री सिंह एवं डॉ बरखा रानी सिंह ने भी इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया,अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी सदस्यों ने बताया कि वर्तमान समय में जरूरतमंद गरीबों की सहायता करना ही सबसे बड़ी सेवा है, तथा आज इस दशहरे के मौके पर हम ऐसे परिवारों को उनकी सहायता कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
