एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जशपुरनगर. फ़ास्टेक कंप्यूटर सोसाइटी (एन.जी.ओ) जशपुर के द्वारा एक दिवसीय “जनरल हेल्थ चेकअप एवम् सिकलसेल जाँच स्क्रीनिंग शिविर” का किया गया आयोजन। संस्था के सचिव राहुल मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। साथ ही संस्था प्रमुख आशीष कुमार सोनी ने बताया कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य बढ़ती ठंढ और गिरता पारा है। जिसकी वजह से सर्दी ख़ासी,बुख़ार के मरिजो का ताँता ज़िला अस्पताल में हर रोज़ देखने को मिल रहा है।

संस्था में ज़िले भर से विद्यार्थी कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं। घर से दूर होने की वजह से इन विद्यार्थीयो को ऐसे समय में काफ़ी परेशानी होती है। जिसकी वजह से यह शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से बी पी,शुगर,एच बी,वजन जाँच, टेमरेचर और सिकलसेल की स्क्रीनिंग के साथ-साथ जनरल हेल्थ चेकअप किया जा रहा हैं। जिससे विद्यार्थीयो को अस्पताल के भारी भीड़ का सामना नहीं करना पड़ रहा हैं। जिससे सभी विद्यार्थीयो में ख़ुशी व्याप्त है। जिन विद्यार्थीयो की तबियत ख़राब थी उनको दवा भी दिया गया।

ज़िला अस्पताल के सहयोग से यह शिविर का आयोजन किया गया था। जिसके लिए ज़िला अस्पताल से शिविर प्रभारी डॉक्टर साकेत वर्मा आरएमए, भारत लाला खूँटे एमपीएस, संतोष कुमार लैब टेक्नीशन, आशीष मिंज लैब टेक्नीशन, मनीला तिग्गा स्टफ़ नर्स,बीके सिंह MPW, सावित्री प्रधान एएनएम,बसंती पटेल स्टाफ़ नर्स,दीपक चंद्र प्रकाश RHC,ईश्वर यादव RHC के साथ लोदाम बीएमओ डॉक्टर आशुतोष तिर्की के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसके लिये हमारी संस्था ज़िला अस्पताल व सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *