शक्ति के सुरेश जिंदल का हरियाणा की गौशाला समिति बेरी ने किया सम्मान

सहपरिवार सुरेश पहुंचे थे मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाली के मंदिर-
सक्ति-जिंदल परिवार शक्ति के सदस्य एवं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल नवरात्रि पर्व पर हरियाणा प्रदेश के बेरी में स्थित मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाली मंदिर के दर्शन करने सपरिवार पहुंचे थे
जहां बेरी में गौशाला समिति द्वारा जिंदल परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, तथा समिति की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई
इस दौरान सुरेश जिंदल ने भी गौशाला समिति बेरी में किए जा रहे कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा गौ सेवा के कार्य को सबसे पुनीत कार्य बताते हुए इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक पहल करने की भी बात कही, वहीं बेरी क्षेत्र में अन्य सेवा प्रकल्पो का भी उन्होंने पहुंचकर वहां जानकारी ली तथा सुरेश अग्रवाल को अपने बीच पाकर बेरी क्षेत्र में भी लोग काफी प्रसन्न देखे गए तथा उन्होंने सभी का हाल-चाल भी जाना
मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाली का प्रसिद्ध मंदिर हरियाणा राज्य में स्थित है, जहां पूरी देश- दुनिया के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं, एवं इस मंदिर की अपनी अलग मान्यताएं हैं,तथा यहां अनेकों बड़े सेवा के प्रकल्प जन सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं, तथा नवरात्रि पर्व पर इस मंदिर में पूजा अर्चना का विशेष महत्व होता है, तथा इस मंदिर से जुड़ी हुई विभिन्न धार्मिक परंपराएं हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *