पत्नी लिन लैशराम को लेकर मुंबई लौटे रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मणिपुरी स्टाइल वेडिंग की। शादी के पश्चात् वहीं केक कट करके सेलिब्रेट किया। वही अब दोनों मुंबई आ गए हैं। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। लिन ने लाल रंग का सूट पहना था, जिसका हैवी नेक था तथा शरार पेयरअप किया हुआ था।

न्यूड मेकअप, रेड लिपस्टिक और रेड पर्स के साथ बालों को खुला रखते हुए लुक पूरा किया था। वहीं, रणदीप हुड्डा ने ऑल व्हाइट लुक कैरी किया हुआ था। चिकनकारी शर्ट और पैंट्स के साथ ग्रे शूज पहने थे। दोनों के चेहरे की खुशी बता रही थी कि यह अपनी नई जिंदगी शुरू करने को लेकर कितने उत्साहित हैं। प्रशंसक रणदीप और लिन दोनों को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इसी के साथ बता दें कि शादी पर जो मालाएं दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई थी वो लिन ने अपने हाथों से बनाई थी।

 

 

रणदीप और लिन लैशराम बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाले हैं। हालांकि, ये कब होगा, इसके बारे में जानकारी अबतक हाथ नहीं लग पाई है। रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया लिन लैशराम एक्ट्रेस हैं। यह मॉडलिंग भी करती हैं। मणिपुर के इम्फाल की रहने वाली हैं। 19 दिसंबर 1985 में इंडिया के नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट में जन्मीं लिन पेशे से सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। हैंडक्राफ्टेड जूलरी का इनका काम है। इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *