शॉर्ट सर्किट के चलते खड़ी फसल में लगी आग

तिल्दा नेवरा बीते दिनों पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 10 नेवरा निवासी तुलाराम कश्यप पिता स्वर्गीय नंदलाल कश्यप के मुक्तिधाम स्थित खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण पक कर तैयार खड़ा धान में आग लगा गया था जिसमें आधा से ज्यादा खड़ी धान जल कर खाक हो गया। सही समय पर घटना की जानकारी होने पर भूमि स्वामी द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया तब तक फसल आधा जल चुका था। आसपास के खेतों में भी धान खड़ी हुई है यदि आग पर काबू नहीं पाया होता तो कई एकड़ भूमि में लगी धान जलकर खाक हो जाता है इस घटना के चलते भूमि स्वामी सदमे में है इस खेत में पहले भी 1 साल पहले इस खेत में आग लग चुका है या शंका है कि वह साथ सर्किट के चलते आग लगी है खेत के बीचो-बीच बिजली तार कनेक्शन लगा हुआ है आग लगने की घटना 2 साल में दूसरी बार है आग लगा है और नुकसान हुआ है और अपने नुकसान की भरपाई हेतु प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *