तिल्दा नेवरा प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को कर्मचारी भवन तिल्दा में पेंशनरों की मासिक बैठक आयोजित की जाती है जिसमें सभी पेंशनर अपने सुख – दुख और समस्याओं के संबंध में अपनी बात रखते हैं। विगत 30 नवंबर को आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडे ने पूछा कि आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस के अवसर पर क्या – क्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा? इस पर सभी साथियों ने एक मतेन मन्तव्य रखा कि गीत-संगीत, कविता पाठ, विभिन्न प्रकार के वार्तालाप सहित पेंशनर साथियों के मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की जावें। रामावतार पांडे ने कहा कि यहां उपस्थित सभी पेंशनर सौभाग्यशाली है जो एक साथ बैठकर सुख-दुःख की चर्चा में शामिल हो रहे हैं। कवि गोपाल प्रसाद वर्मा के अपने स्वरचित गीत की पंक्तियों ने सबको भाव-विभोर कर दिया। सभा को घनश्याम प्रसाद नायक, एम. आर. साहू, रामचंद वर्मा, रघुनंदनलाल शांडिल्य, रतनलाल पाटकर, बी. पी. वर्मा, दानीराम वर्मा, भागीरथी पान्से सहित अनेक साथियों ने संबोधित किया। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के पश्चात इस भवन में वृहत सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें मई 2022 से अब तक सेवानिवृत्त हुए लघुवेतन से लेकर राजपत्रित अधिकारी साथियों का सम्मान किया जायेगा। इसी तारतम्य में विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक का भी सम्मान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में एस. एन. गुप्ता, रामकिशन वर्मा, ईश्वरप्रसाद वर्मा, एस. डी. वैष्णव, रामशरण वर्मा, हरखराम वर्मा, भरतलाल वर्मा, फेकूराम वर्मा, एस. एस.बैस, देवकुमार वर्मा, पुनीत राम साहू, लेखराम कुम्भकार, रामदास बैरागी, सुन्दर लाल यादव, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, बिसाहूराम वर्मा, फिलोमिना एक्का, चन्द्रिका साहू, रामखिलावन सिरमौर, मोतीलाल वर्मा, अनुरूद्ध कुमार वर्मा, नन्दकुमार कौशिक, घनश्याम प्रसाद वर्मा सहित अनेक साथी उपस्थित थे। अंत में पूर्व खण्ड चिकित्सा अधिकारी स्व. दयाराम वर्मा एवं पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्व. डहरिया जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।