बिकिनी में नजर आई आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छा गया ‘No Makeup Look’

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट कभी अपनी निजी तो कभी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उनके प्रशंसक उनकी प्रत्येक मूवी पर अपना प्यार बरसाते हैं। आलिया की क्यूटनेस उनकी सबसे बड़ी खूबी है, मगर अब आलिया अपने क्यूटनेस वाले टैग को हटाने के लिए निरंतर बोल्ड लुक की फोटोज साझा कर रही हैं। अब उन्होंने ट्यूब बिकिनी में एक धांसू फोटो साझा की है।
दरअसल, आलिया भट्ट ने एक बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस फोटो में वो ब्लू ट्यूब बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में आलिया बोल्ड एवं खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में वो किसी खूबसूरत लोकेशन पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। आलिया इस फोटो में बिल्कुल ‘नो मेकअप लुक’ में हैं और बेहद सुन्दर नजर आ रही हैं।
वही इस लेटेस्ट तस्वीर को साझा आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम स्किन में लिपटे हुए सितारे हैं, उस रोशनी को जिसे आप हमेशा से खोज रहे थे वो आपके अंदर ही है।’ आलिया भट्ट ने पोस्ट के माध्यम से ये भी बताया कि ये फोटो उनकी ‘स्टारलाइट’ बहन शाहीन भट्ट ने क्लिक की है। वही बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो आलिया भट्ट शीघ्र ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ एवं ‘RRR’ में दिखाई देने वाली हैं। इसके अतिरिक्त वो अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाली हैं। इसके साथ ही वह रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में भी दिखाई देगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *