मिस टीन इंडिया कॉन्टेस्ट के फाइनल में पहुंची सक्ति की मुस्कान अग्रवाल, दिल्ली में 29 अक्टूबर को होगा आयोजन

सक्ती– सक्ति नगर के युवा व्यवसायी, मारवाड़ी युवा मंच सक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साई कंप्यूटर एवम पायल अग्रवाल की रायगढ़ शहर में कक्षा-दसवीं में अध्ययनरत सुपुत्री मुस्कान अग्रवाल ने मिस टीन इंडिया कॉन्टेस्ट के फाइनल में जगह बना कर सफलता अर्जित की है
ज्ञात हो कि 13 से 19 वर्ष के वर्ग का एडिशन मिस इंडिया की तर्ज पर पूरे भारत के 20 शहरों में इसके लिए ऑडिशन सम्पन्न हुए थे। कोलकाता के ऑडिशन में मुस्कान का चयन हुआ था,उसके बाद सेमीफाइनल दिल्ली में और अब फाइनल तक के मुकाम में पहुंचकर 29 अक्टूबर को दिल्ली में फाइनल में हिस्सा लेंगी
उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ से एकमात्र मुस्कान का ही चयन हुआ है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली की संस्था के द्वारा किया जा रहा है। सक्ती नगर से चयनित बेटी के चयन पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
मुस्कान शक्ति शहर के मुकेश अग्रवाल एवं पायल अग्रवाल की मेधावी- लाडली बिटिया है, तथा प्रारंभ से ही शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी काफी सक्रियता के साथ भागीदारी करती हैं, एवं मुस्कान की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *