आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंच रही हैं। इसको लेकर शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा है। देहरादून से लेकर एयरपोर्ट और उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर रिहर्सल की गई। अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड आ रही है। जिसे लेकर उत्तराखंड पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वहीं उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। जिसे देखते हुए इस बार उत्तराखंड स्थापना दिवस को खास बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *