नवरात्रि: मंदिर में देवी को चढ़ाने के लिए महिला ने काटी जीभ

सतना: मैहर में मां शारदा देवी मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर दिन यहाँ हज़ारों की संख्या में लोग पहुँच रहे हैं और माँ के दर्शन कर रहे हैं। कई भक्त ऐसे भी हैं जो मां की भक्ति में इतने लीन है कि उनकी आस्था पर अंधविश्वास भी भारी पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ किया 25 साल की महिला ने। जी दरअसल 25 महिला की महिला ने मां शारदा के दरबार में मन्नत पूरी होने पर अपनी जीभ काटकर भेंट कर दी।
सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन यह सच है। इस घटना को बीते सोमवार की बताया जा रहा है जिसके बाद मंदिर प्रांगण में हड़कंप मच गया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला का नाम रामा बंसल है जो कि रायगढ़ थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना की रहने वाली है। महिला ने मन्नत को लेकर जीभ काटी है। इस मामले में स्वास्थ्य शिक्षा के अधिकारियों एवं समिति के डॉ नरेश निगम ने जांच पड़ताल की और बताया कि उसकी हालत ठीक है कोई खतरा नहीं है लेकिन स्वजन अस्पताल नहीं ले जा रहे थे। हालांकि मेला प्रांगण में ही आरती के बाद पुलिस प्रशासन की हिदायत के बाद सभी डॉक्टर को दिखाने राजी हुए और उसी वक्त वहां मौजूद डॉक्टर ने महिला की जांच की और हालत खतरे से बाहर बताई। यह
नहीं है पहली घटना: जी दरअसल इस वर्ष नवरात्र में जीभ काटकर भेंट करने की यह तीसरी घटना सामने आई है हालांकि इसे लेकर प्रशासन पहले ही अलर्ट था। लेकिन फिर भी यह मामला बढ़ रहे हैं। लोग अपने जेब मे ब्लेड जैसी घातक वस्तु लेकर प्रवेश कर जाते हैं और इन घटनाओं से मंदिर में भय और भगदड़ माहौल भी बन जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *