“देश सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है भारतीय सेना व अन्य सुरक्षा विभागों में भर्ती होना-थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा शरद चन्द्रा”

तिल्दा नेवरा के समीपस्थ के गांव रजिया(खुड़मुडी) में पूर्व सैनिक परिषद तिल्दा नेवरा के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिकों के द्वारा निःशुल्क भारतीय सेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण साप्ताहिक प्रत्येक मंगलवार को दिया जाता है।
महेश वर्मा जी छतौद समूह प्रमुख है प्रशिक्षण देने वालो में उनके सहयोगी के रूप मे युगल किशोर यादव हथबन्द ,डी आर वर्मा खरोरा, खिलेंद्र वर्मा छतौद, विनय वर्मा बहेसर, अश्विनी वर्मा तिल्दा, चन्द्रहास वर्मा तिल्दा, टेकराम यादव तिल्दा, संयुक्त रूप से मिलकर प्रशिक्षण देते है सभी सेवानिवृत्त सैनिक है मिली जानकारी के मुताबिक 03 युवा निखिल वर्मा नेवी, दिनेश यादव पुलिस, चित्रकान्त वर्मा पुलिस,01 युवती कु:प्रीति वर्मा पुलिस मे भर्ती हुवे है इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर।
इस बार के प्रशिक्षण में तिल्दा नेवरा के थाना प्रभारी शरद चन्द्रा मुख्य तिथी के रूप में शामिल हुवे। विशेष अतिथि के रूप में अंचल के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी संदीप वर्मा उपस्थित रहे।
शरद चन्द्रा ने युवा युतियों जो लोग भारतीय सेना व अन्य सुरक्षा विभागों में भर्ती होने के लिए परिश्रम कर रहे है उनको प्रेरित करते हुवे देश सेवा का सबसे सर्वोत्तम माध्यम व अवसर के रूप में भारतीय सेना व अन्य सुरक्षा विभागों की भर्ती को देखने को कहा उन्होंने अपना अनुभव बाटते हुवे किस प्रकार एक छोटे से गांव से जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है कठिन परिश्रम करके दृढ़ संकल्प के साथ अभाव को नजरअंदाज करके विषम परिस्थितियों में भी SI के भर्ती तक को सफलता पूर्वक हासिल किए और कठोर परिश्रम के चलते ही आज थाना प्रभारी के रूप में तिल्दा नेवरा में आप सब के बीच मे हूँ उन्होंने बताया कि जब गांव से वह बिलासपुर तैयारी के लिए आये तो, न तो रहने की व्यवस्था थी न ही खाने की व्यवस्था, गरीबी परिस्थितियों में ही इरादे मजबूत रखकर लक्ष्य को साधा सभी को अपील कर थाना प्रभारी शरद चन्द्रा ने कहा कि अभाव अथवा गरीबी किसी को आगे बढ़ने से रोक नही सकती जरूरत है तो केवल दृढ़ संकल्प के साथ कठोर परिश्रम करने की उन्होंने डर के आगे जीत है प्रयास केवल जितने लक्ष्य को प्राप्त करने के बारे में करने को कहा, थाना प्रभारी के बातो से सभी प्रशिक्षक प्रशिक्षु लोग अत्यधिक प्रभावित हुवे।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने युवा साथियो युतियों को श्लोक बोलकर अपने जीवन मे छै गुण को धारण करने से देवी देवता भी उस व्यक्ति की मदद को धरती पर आते है ऐसा बताया वो छै गुण है, उधम , साहस, धैर्य, बुद्धि, शक्ति, पराक्रम, साथ ही साथ माता पिता गुरु जी का सदैव सम्मान रखकर भारत प्रथम की भावना को चरितार्थ करने की बात कही भारत है तभी हम सब है अन्यथा हम सबकी कोई अस्तित्व नही भारत माता के जय के लिए निरन्तर हम सभी का अपने स्तर में प्रयास होना चाहिए अंतिम में उन्होंने राष्ट्रभक्ति वाला गीत के साथ अपने बातो को समाप्त किया।
प्रशिक्षण में विशेष रूप पूर्व सैनिक परिषद तिल्दा नेवरा के संरक्षक पूर्व सैनिक जगदीश यादव तिल्दा, सुरेंद्र वर्मा हथबन्द, जे के शर्मा, गजेंद्र नायक उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *