सोनम कपूर का एथनिक लुक में दिखाई दी

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने पूरे 4 वर्ष पश्चात् रैंप वॉक किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को सोनम कपूर का वॉक पसंद नहीं आया तथा अब उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसके चलते सोनम कपूर एथनिक लुक में दिखाई दी। ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वही कई लोग जहां सोनम कपूर के लुक को पसंद कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी लोग हैं जो सोनम के वॉक का मजाक बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि रैंप वॉक करते हुए सोनम अजीब सी चाल चलती हुई नजर आ रही हैं। नेटिजन उनके रैंप वॉक की खूब हंसी उड़ा रहे हैं। किसी एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये पार्क में घूम रही है क्या? वहीं कई लोग उन्हें प्रेग्नेंट तक बता दे रहे हैं। लोगों ने लिखा- प्रेग्नेंट हो क्या कैसे चल रही हो।

 

 

वही इस पर एक और ने लिखा कि ‘जब इन्हें रैंप वॉक नहीं आता, तो फिर क्यों करती हैं। इन सभी को कंगना रनौत से सीखने की आवश्यकता है। हालांकि प्रशंसकों को सोनम कपूर का लुक बेहद एलिगेंट लगा। सोनम ने अभिनव मिश्रा के लिए रैम्प वॉक किया था। वही अब सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का ये लुक छाया हुआ है तथा इस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *