Sidharth Shukla की मौत के बाद शहनाज़ गिल हमेशा के लिए छोड़ रही हैं मुंबई

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के करीब एक महीने बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज़ कौर गिल काम पर वापस लौट आई हैं। सिड की मौत के बाद शहनाज़ पूरी तरह गायब हो गई थीं ऐसे में फैंस को उनकी काफी फिक्र हो रही थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने कम बैक कर लिया है। हाल ही में शहनाज़ अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ का प्रमोशन करती नज़र आईं।
इसी बीच शहनाज़ को लेकर एक चर्चा सोशल मीडिया पर बड़ी ज़ोर पकड़ रही है कि एक्ट्रेस हमेशा के लिए मुंबई छोड़कर जा रही हैं। ये चर्चा शुरू हुई है एक यूट्यूब चैनल के वीडियो की वजह से जिसमें दिखाया गया है शहनाज कार में बैठी हुई हैं। आगे वह मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में बताया जा रहा कि सिड की मौत के बाद शहनाज़ मुंबई छोड़कर जा रही हैं। शहनाज़ का ये वीडियो देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। शहनाज़ मुंबई नहीं छोड़ रही हैं।
एक सूत्र ने वेबसाइट से बात करते हुए बताया, ‘ये खबर पूरी तरह अफवाह हैं, कम से कम अभी तो नहीं। वायरल वीडियो को एक यूट्यूब चैनल द्वारा बनाया गया है जो कि आधा अधूरा सच है’  आपको बात दें कि हार्ट की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह गायब हो गई थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ ‘हौसला रख’ में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में दिलजीत और शहनाज़ पति-पत्नी की भूमिका में नज़र आने वाले हैं जो कि शहनाज़ की डिलीवरी के बाद तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *