9 किलो गांजा साथ महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेतिया। मादक पदार्थों की तस्करी का खेल खेलने में महिला भी पुरुषों से कहीं कम नहीं है। इसी कड़ी मे गांजा के साथ एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के पडरौना यूपी गांव निवासी ओमप्रकाश प्रजापति की पत्नी रश्मि देवी के रूप में की गयी है। जिसको जिले के मझौलिया पुलिस ने नानोसती चौक के पास से 9 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है।

इसकी पुष्टि करते हुये मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया की मझौलिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला तस्कर नेपाल से गांजा की खेप लेकर आ रही है। वह भारतीय क्षेत्र के अन्यत्र जगह गांजा को पहुंचाने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनार्थ जगह पर नाका लगा दिया। तब तक एक संदिग्ध महिला पर पुलिस की नजर पड़ी।

पुलिस में जब महिला को पकड़कर पूछताछ किया तो महिला के जवाब से उसके ऊपर पुलिस को और संदेह हो गया। तब पुलिस ने महिला से गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच पड़ताल के दौरान महिला ने बताया कि मैं गांजा की खेप नेपाल से लेकर यूपी ले जाना था।

महिला के स्वीकारात्मक बयान के बाद पुलिस ने उसके द्वारा रखे गए स्थान से 9 किलो गांजा को बरामद कर लिया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। वही जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 लाख 60 हज़ार रुपया आंकी गई है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *