जन्मदिन पर अमिताभ ने फैंस को दिया सबसे बड़ा तोहफा

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों दिलों में बसने वाले महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपना लेटेस्ट ब्लॉग फैंस के साथ शेयर किया है। इस ब्लॉग के माध्यम से उन्होंने फैंस को अपने बड़े फैसले के बारे में बताया है। जी दरअसल तमाम आलोचनाओं के बीच अमिताभ बच्चन ने ‘कमला पसंद’ के साथ अपने करार को खत्म कर दिया है। जी हाँ, इस बारे में जानकारी अभिनेता ने अपने ब्लॉग में दी हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने कमला पसंद गुटखा के विज्ञापन से अपने हाथ खींच लिए हैं और उन्होंने ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया।
वहीं सरोगेट एडर्वटाइजिंग के तहत ऐड के आने और इससे संबंधित जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए अमिताभ ने इससे संबंधित जानकारी ताजा ब्लॉग में दी है। आप सभी जानते ही होंगे कि ‘कमला पसंद’ गुटखा का ऐड करने के लिए अमिताभ की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब आलोचना हो रही थी। कई लोगों ने उन्हें यह ना करने की सलाह दी थी और खुद वह व्यक्तिगत रूप से इससे संबंधित कुछ-कुछ आलोचनाओं का जवाब भी सोशल मीडिया पर दे रहे थे। हालाँकि अब उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए यह ऐलान किया है कि वह ‘कमला पसंद’ के साथ अपना करार खत्म कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *