ममता की सांसद नुसरत जहाँ ने भाजपा नेता यश दासगुप्ता से कर ली शादी

कोलकाता: बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद नुसरत जहां हाल ही में माँ बनी हैं. पहले निखिल जैन से प्यार, फिर शादी और फिर अलगाव को लेकर वह सुर्ख़ियों में रहीं थीं. दोनों के बीच दरार तब आई, जब इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि नुसरत, बंगाली एक्टर और भाजपा नेता यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं. 10 अक्टूबर को यश दासगुप्ता का जन्मदिन था. इस अवसर पर नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया, जिसे देखकर ऐसा लग रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है और वे अब पति-पत्नी बन चुके हैं.
हालांकि, नुसरत जहां ने कुछ दिन पहले अपने बेटे के पिता के नाम का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि उनके बेटे का पिता कोई और नहीं, बल्कि भाजपा नेता यश दासगुप्ता हैं. किन्तु उस समय तक लोग ये समझ रहे थे कि दोनों ने शादी नहीं की है. किन्तु यश दासगुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये कह रहे हैं कि दोनों ने अब शादी कर ली है.
नुसरत जहां ने जो तस्वीर पोस्ट की है, वो एक केक की है, जिस पर Husband और Father लिखा है. इस तस्वीर को देखकर लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या सच में दोनों ने शादी कर ली है? उन्होंने यश के साथ भी एक तस्वीर साझा की है. दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं. देर रात नुसरत ने यश को बर्थडे ट्रीट देकर जन्मदिन की बधाई दीं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे.’ आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया. हालांकि दोनों ने अभी अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. बता दें कि नुसरत ने 26 अगस्त को बेटे ईशान को जन्म दिया था. वहीं, नुसरत और निखिल की शादी 2019 में तुर्की में हुई थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *