अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, Fukrey 3 की सफलता पर लिया वाहे गुरू का आशीर्वाद

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही फिल्म ‘फुकरे 3’ हर दिन कमाल का कलेक्शन कर रही है। फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘फुकरे’ के पहले दो पार्ट भी सफल रहे।

यहां पुलकित ने कृति खरबंदा के साथ मंदिर में मत्था टेका। पुलकित ने व्हाइट कलर का कुर्ता पयजामा पहने वाहे गुरू का आशीर्वाद लिया, वहीं कृति खरबंदा लाइट ब्लू कलर के सलवार सूट में मंदिर पहुंची। एक्टर ने एक स्वीट मैसेज के साथ अमृतसर की फोटोज शेयर की हैं।

पुलकित ने लिखा, ‘बहुत सारी खुशी के साथ सेलिब्रेशन कर रहा हूं क्योंकि #Fukrey3 100 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर चुकी है। यह आंकड़ा ऑडियंस से मिलने वाला ढेर सारा प्यार और भगवान के आशीर्वाद को दर्शाता है। वाहे गुरू हमेशा हमारा ध्यान रखें।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *