रास गरबा 2021 में जिंदल परिवार शक्ति के प्रशांत- ज्योति की जोड़ी चुनी गई बेस्ट कपल से

शक्ति शहर की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा एवं मित्र क्लब का संयुक्त आयोजन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं कोरबा क्षेत्र की सांसद भी हुए अतिथि के रुप में शामिल
सक्ति– शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में 10 अक्टूबर की रात्रि नवरात्रि पर्व पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति एवं मित्र क्लब शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में रास गरबा 2021 का आयोजन किया गया,इस आयोजन में जहां विभिन्न प्रतिभागियों ने शामिल होते हुए अपनी सुंदर प्रस्तुति दी
तो वही शक्ति शहर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल के सुपुत्र  प्रशांत जिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति जिंदल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेस्ट कपल के सम्मान से नवाजे गए, तथा आयोजन समिति द्वारा उन्हें बेस्ट कपल का सम्मान प्रदान किया गया
तथा इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस बेस्ट कपल जोड़ी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी, तो वही कार्यक्रम में भी काफी संख्या में शहर सहित आसपास के लोगों ने सहभागीता की,तथा आयोजन समिति की ओर से रास गरबा का आयोजन सुंदर ढंग से संपन्न कराया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति एवं मित्र क्लब शक्ति के सभी पदाधिकारी सदस्यों का योगदान रहा
तथा इस अवसर पर अतिथि के रूप में भी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत एवं नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जयसवाल ने उपस्थित होकर आयोजन समिति को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं दी
एवं इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ने शहर के देवी मंदिरों में नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जा कर पूजा अर्चना की तथा मत्था टेका एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *