सिक्किम में 7 जवानों समेत 26 लोगों ने गंवाई जान, जारी है रेस्क्यू अभियान

सैलाब इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान हजारों मकान बाढ़ में बह गए और पूरा शहर मलबे में तब्दील हो गया। हजारों लोग अब भी अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें आर्मी, वायुसेना, NDRF और SDRF के साथ ITBP की टीमें भी दिन-रात जुटी हुई हैं। सिक्किम में तबाही के कारण सेना के 7 जवानों समेत 26 शव बरामद हुए हैं। वहीं, लापता 142 लोगों की सेना-NDRF की टीम खोज कर रही है। इस बीच, मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मदद देने का ऐलान किया गया है।सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने से तबाही आई।

सेना के जवान बने देवदूत

इस बीच ITBP के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, उत्तरी सिक्किम इलाके में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बाढ़ की वजह से 68 लोग तीन दिन से फंसे हुए थे। इन्हें सुरक्षित निकालना बड़ी चुनौती बन गया था. तभी ITBP के जवान इन लोगों के लिए देवदूत बनकर आए। ITBP ने रस्सी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी 68 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *