जांजगीर की चिकित्सक दंपत्ति डॉ. आलोक बंसल एवं डॉ. अंजलि को मिली डीएम की उपाधि

चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य कर रहे बंसल परिवार जांजगीर के चिकित्सक दंपत्ति
सक्ति-जांजगीर शहर के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक अग्रवाल के सुपुत्र डॉ. आलोक बंसल ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज सीएमसी वेल्लोर से गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी में डीएम की उपाधि प्राप्त कर जांजगीर शहर का नाम गौरान्वित किया है, और अब आगे इसी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है
इससे पहले डॉ. बंसल ने नई दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से एमडी मेडिसिन की उपाधि प्राप्त की थी,ज्ञात हो कि डॉ. आलोक की धर्मपत्नी डॉ. अंजलि ने भी गत वर्ष डीएम न्यूरोलॉजी की डिग्री नई दिल्ली के जी बी पंत हॉस्पिटल से अर्जित कर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज सीएमसी वेल्लोर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद में कार्यरत हैं
इसके अलावा डॉक्टर अंजलि एनल्स ऑफ़ मूवमेंट डिसऑर्डर नामक साइंटिफिक जर्नल की सहायक संपादक भी है, इस प्रतिभावान डॉक्टर दम्पति ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साइंटिफिक सम्मलेन में भाग लिया है. इनके अनेक वैज्ञानिक लेख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए हैं, चिकित्सक दंपति ने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है
डॉक्टर बंसल दंपत्ति की इस सफलता पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, तथा डॉक्टर आलोक बंसल ने भी कहा है कि वह निरंतर अपने परिवार से मिले सेवा रुपी संस्कार को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भावना के साथ अपना कार्य करेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *