शहर में मच्छरों के प्रकोप एवं डेंगू से बचाव की दिशा में वार्डों में किया जा रहा नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव, फागिंग मशीन से मच्छर मुक्त करने में जुटे हैं कर्मचारी, सीएमओ संजय सिंह के निर्देश में अमला सक्रिय

सक्ति- वर्तमान समय में मच्छरों के प्रकोप एवं डेंगू से बचाव की दिशा में नगर पालिका परिषद शक्ति के वार्ड क्रमांकब 16 सहित विभिन्न वार्डों की नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव किया जा रहा है, तो वहीं नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के दिशा निर्देशन में स्वच्छता विभाग के कर्मचारी फॉगिंग मशीन से पूरे शहर को मच्छर मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं

तथा शासन के दिशा- निर्देश पर वर्तमान में डेंगू से होने वाले नुकसान को देखते हुए सभी शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से यह अभियान संचालित हो रहा है, जिसके तहत शक्ति शहर में भी प्रशासन सक्रिय रूप से जुटा हुआ है एवं लोगों को आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा किसी भी प्रकार की गंदगी ना करने का भी आग्रह किया जा रहा है, वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि डेंगू के प्रकोप से बचाव की दिशा में एंटी लारवा का यह छिड़काव नालियों में हो रहा है एवं प्रशासन सभी को जागरूक करने की दिशा में भी कम कर रहा है एवं सभी जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने वार्डों में इस दिशा में लोगों को जागरूक अवश्य करें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *