कार पानी से भरे गड्ढे में गिरी,चार लोगों की मौत

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक बड़ी घटना प्रकाश में आई है। यहां एक कार पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। इस आशय की जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। गड्ढा तकरीबन 15 फिट गहरा था। कार में कुल 6 लोग सवार थे। विदिशा में बारिश से भरे पानी के कारण यह घटना हुई।

गड्ढे में काफी अधिक पानी भर गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना सोमवार की रात उस समय हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव का कहना है कि कार को जब मोड़ने के लिए पीछे की जा रही थी तब वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इस दौरान कार में यात्रा कर रहे परिवार के दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों द्वारा बचा लिया गया है। उनका कहना है कि एक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *