प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती बेबी गणेश सॉफ्ट टॉय के साथ खेलती नजर आयी

इन दिनों देशभर में बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए। किन्तु गणेश चतुर्थी का पर्व सबसे विशेष तरीके से प्रियंका चोपड़ा ने मनाया। विदेश में रहकर भी प्रियंका अपनी संस्कृति नहीं भूली हैं, जिसकी लोग प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं। गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद स्पेशल फोटोज शेयर की हैं, जिनपर आप भी फिदा हो जाएंगे।

फोटोज में प्रियंका और निक की एक वर्षीय बेटी मालती मैरी अपने बेबी गणेश सॉफ्ट टॉय के साथ खेलती दिखाई दे रही है। एक फोटो में नन्ही मालती ने गणपति के सॉफ्ट टॉय को प्यार से गले लगाया हुआ है। वो बहुत क्यूट लग रही हैं। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में स्थित प्रियंका ने अपने घर के मंदिर की झलक भी प्रशंसकों को दिखाई। प्रियंका चोपड़ा के घर के मंदिर में गणपति बप्पा विराजमान नजर आए। साथ ही मंदिर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

प्रियंका ने अपने स्पेशल गणपति सेलिब्रेशन की फोटोज साझा करते हुए लिखा- एक लड़की और उसके गणपति। हम जहां भी जाते हैं हमेशा हमारे साथ रहते हैं। प्रियंका की पोस्ट पर हर कोई उनकी बेटी के संस्कारों की प्रशंसा कर रहा है। एक शख्स ने लिखा- आप पर गर्व है कि आप अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति के साथ बड़ा कर रही हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- चमत्कार है।।। भरोसा नहीं हो रहा आपकी इतनी छोटी बेटी बेबी गणेश के साथ है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *