मोस्ट ग्लैमरस अदाकारा निया शर्मा ने 33 वांं बर्थडे सेलिब्रेट किया

टेलीविज़न की मोस्ट ग्लैमरस अदाकारा निया शर्मा 33 वर्ष की हो गई हैं। उन्होंने अपने लैविश घर में दोस्तों के लिए बेहतरीन पार्टी रखी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निया ने पार्टी की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। दोस्तों संग निया ने जमकर मस्ती की। निया शर्मा ने डांस किया, तस्वीरें क्लिक कराईं और केक काटा।

जन्मदिन के दिन व्हाइट हॉल्टर नेक फ्रंट कटआउट गाउन में निया स्टनिंग लगीं। उनके ग्लैमरस लुक की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। अपने लुक को निया शर्मा ने स्मार्ट हेयरबन, ग्लोइंग मेकअप और व्हाइट फुटवियर संग टीमअप किया। निया शर्मा का स्टनिंग लुक प्रशंसकों को उनका दीवाना बना रहा है। निया के घर को डेकोर किया गया था। फ्लॉवर्स और बलून्स से बर्थडे गर्ल के लिए घर को सजाया गया। निया शर्मा ने कई सारे फैंसी केक काटे।

निया ने घर के अतिरिक्त रेस्टोरेंट में भी पार्टी की। निया को प्रशंसक एवं स्टार्स ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बर्थडे पार्टी से निया की एक तस्वीर ने बज क्रिएट किया हुआ है। निया शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपनी दोस्त को लिप किस करती नजर आई हैं। निया शर्मा का ये अंदाज देख प्रशंसक सरप्राइज रह गए हैं। कई लोग हैं जो निया को लिप किस करने पर ट्रोल भी कर रहे हैं। वैसे निया इससे पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। एक बार निया शर्मा ने होली पार्टी में अपनी बेस्ट फ्रेंड रेहाना पंडित को लिप किस किया था। तब जमकर हंगामा मचा। निया ने इसे बहनों वाला प्यार बताया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *