नई दिल्ली: सूर्य की ओर बढ़ रहे Aditya L1 ने अंतरिक्ष से सेल्फी भेजी है। ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को भारतीय स्पेस एजेंसी ने बताया था कि आदित्य एल1 ने अर्थ मैन्युवर के दूसरे चरण को भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। आदित्य एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इसरो ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘सूर्य और पृथ्वी के बीच एल1 पॉइंट पर जा रहे आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली और पृथ्वी और चांद की छवियां भी नजर आईं।’
ISRO के अनुसार, आदित्य एल-1 सूर्य की स्टडी करने वाला अंतरिक्ष आधारित पहला मिशन है। खास बात है कि अंतरिक्षयान को पृथ्वी से 15 लाख किमी की दूरी पर लाग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों और एक हैलो ऑर्बिट यानी प्रभामंडल कक्ष में रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पॉइंट से सर्य को बगैर किसी बाधा के लगातार देखा जा सकेगा और स्टडी में मदद मिलेगी।
नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी NASA ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किमी की दूरी पर उतरा था। नासा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘नासा के एलआरओ अंतरिक्षयान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो का चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था।’
Aditya-L1 Mission:
👀Onlooker!Aditya-L1,
destined for the Sun-Earth L1 point,
takes a selfie and
images of the Earth and the Moon.#AdityaL1 pic.twitter.com/54KxrfYSwy— ISRO (@isro) September 7, 2023