काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच द्वारा किया गया पुरस्कार वितरण

सक्ति- गोपाल जी महाप्रभु एवम माँ चंद्रहासिनी देवी सार्वजनिक न्यास द्वारा संचालित विद्यालय चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी में काव्य कलश कला एवम साहित्य मंच खरसिया द्वारा गत 14 सितम्बर विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे प्रथम , द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम संस्था के डायरेक्टर  पूनमचंद अग्रवाल जी के अध्य्क्षता में सम्पन्न हुआ, मंच के पदाधिकारीयो में कवियत्री प्रियंका गुप्ता, वेदकान्ति रात्रे, प्रीति रात्रे व कवि रामेश्वर रात्रे उपस्थित रहे। डायरेक्टर अग्रवाल जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों में लेखन कौशल के विकाश के लिए इस तरह के आयोजनों की महती आवश्यकता होती है प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए व लेखन कला को बढ़ावा देने हेतु यह सर्वोत्तम प्रयास है,कार्यक्रम में स्कूल के एडमिन, वाईस प्रिंसिपल व सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *