80 साल की बुजुर्ग महिला की संदिग्‍ध मौत

दुर्ग। जिले में मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्ति नगर में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। महिला के शरीर में चोट के गहरे निशान हैं। इससे आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। हत्या के समय घर पर महिला का छोटा बेटा और बहू मौजूद थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें गिरप्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक्ति नगर इलाके में अंबेडकर आवास से महिला की खून से लथपथ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान रूखमणी चंद्राकर के रूप में हुई है।

जानकारी लेने पता चला कि वारदात को अंजाम सोमवार तड़के दिया गया। इससे पहले रविवार देर रात महिला का बेटे-बहू के साथ काफी झगड़ा हुआ था। बेटा बहू की ओर से बुजुर्ग की मौत का कारण सही से नहीं बताने के चलते पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है। टीआई का कहना है कि उन्होंने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला को चोट गिरने से आई है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *