चलती स्कूटी में शार्ट सर्किट से आग लगी

बिलासपुर में चलती स्कूटी में आग लग गई। शार्ट सर्किट से गाड़ी में धुआं उठा और देखते ही देखते आग लग गई। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और जाम की स्थिति बन गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सोमवार की शाम सरकंडा में रहने वाला बागेश्वर धीवर अपनी मेस्ट्रो स्कूटी में किसी काम से निकला था। गाड़ी इंदिरा सेतु पुल पर पहुंची थी, तभी चाबी लगाने वाली जगह से धुआं उठने लगा।

जिसे देखकर उसने गाड़ी रोक दी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही स्कूटी आग की लपटों से घिर गई। स्कूटी में आग लगते ही हड़कंप मच गया। बागेश्वर भी उसे देखकर दूर भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। लेकिन, इससे पहले ही स्कूटी बुरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *