मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़कंप, भर्ती मरीज की पिटाई

कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज और उसके परिजनों की किडनैपिंग कर पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती मलेरिया पीड़ित मरीज भागीरथी, रजगामार निवासी और उसके परिजनों का देर रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किडनैपिंग किया. जब किडनैपर्स इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो अस्पताल में भर्ती लोग तमाशा देखते रहे थे.

किडनैपर्स सभी को अस्पताल से उठाकर स्कूल बस में ले गए. जिसके बाद मरीज समेत उसके बेटे और दोस्त की जमकर पिटाई की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सभी को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज भागीरथी के बगल वाले बेड में भर्ती युवक के पत्नी से भागीरथी और उसके बेटे समेत दोस्त पर रेप करने के आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित के बगल में भर्ती युवक और उसकी पत्नी अस्पताल से छुट्टी करवा कर गायब हैं. इस घटना के बाद जिला मेडिकल कॉलेज में हड़कप मच गया. जिसके बाद घटना की सूचना जिला मेडिकल कॉलेज के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने सिविल लाइन पुलिस को दी है. पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *