एयर होस्टेस का नाम रूपल ओगरे (23) (Rupal Ogre Air Hostess) बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब अंधेरी के उपनगर मरोल में एनजी कॉम्प्लेक्स में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी.
इस बीच, हत्या की घटना के समय रूपल घर पर अकेली थी क्योंकि उसकी बहन और दोस्त दोनों अपने गृहनगर गए हुए थे. पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.